हर घर तिरंगा अभियान के तहत महथा स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाया हुनर

मधुबनी के उत्कृष्ट मध्य विद्यालय महथा में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत एसएसबी ने एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया. बच्चों ने अपनी कला के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.

Madhubani News: मधुबनी. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत 18वीं वाहिनी एसएसबी राजनगर की सीमा चौकी लदनियां द्वारा उत्कृष्ट मध्य विद्यालय महथा में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई. सब इंस्पेक्टर दिनेश सिंह के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा 5 से 8 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कला के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.

Ladania News: बच्चों ने चित्रों के जरिए दिया देशभक्ति का संदेश

चित्रकला प्रतियोगिता में राष्ट्रीय एकता, राष्ट्रीय धरोहर, महापुरुषों के चित्र, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को विषय बनाया गया. विद्यार्थियों ने इन विषयों पर आकर्षक चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

प्रतियोगिता के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला. उनके चित्रों में देशप्रेम के साथ प्रकृति और प्राकृतिक संसाधनों को बचाने का संदेश भी नजर आया.

हर कक्षा से तीन-तीन विद्यार्थियों को मिला पुरस्कार

प्रतियोगिता के बाद प्रत्येक कक्षा से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन-तीन छात्र-छात्राओं का चयन कर उन्हें पुरस्कृत किया गया. एसएसबी जवानों ने विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रीय एकता के महत्व की जानकारी दी.

पर्यावरण और जल संरक्षण के प्रति किया जागरूक

एसएसबी जवानों ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया. जवानों ने कहा कि देशभक्ति केवल राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान तक सीमित नहीं है, बल्कि देश की प्रकृति और संसाधनों की रक्षा करना भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है.

विद्यालय के शिक्षकों ने किया सहयोग

कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रेमनाथ गोंसाई, वरीय शिक्षक शिबू महरा, भोगेन्द्र सिंह, जीबछ कुमार कामत, अरुण कुमार एवं नीतू कुमारी सहित अन्य शिक्षकों ने सहयोग किया.

बच्चों में बढ़ी रचनात्मकता और सामाजिक जागरूकता

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में रचनात्मकता के साथ देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता बढ़ी. एसएसबी की इस पहल को विद्यालय परिवार और स्थानीय स्तर पर सराहनीय बताया गया.

यह भी पढ़ें: मोतिहारी सदर प्रखंड छह माह से प्रभार में, स्थायी बीडीओ की पदस्थापना का इंतजार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Tarachand prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >