Babubarhi News: थाना क्षेत्र के बसहा गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 80 लीटर नेपाली देसी और चुलाई शराब बरामद की है. कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी
पुलिस को सूचना मिली थी कि बसहा गांव निवासी राजाराम चौधरी के यहां अवैध शराब का कारोबार चल रहा है. सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने छापेमारी की.
छापेमारी के दौरान राजाराम चौधरी के कब्जे से 80 लीटर अवैध नेपाली और चुलाई शराब बरामद की गई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया.
पूछताछ में सामने आया एक और नाम
गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के दौरान इस कारोबार में हरेराम चौधरी की संलिप्तता भी सामने आई. इसके बाद पुलिस ने उसे भी मामले में नामजद किया है.
जेल भेजा गया आरोपी
थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. बरामद शराब को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा इस धंधे में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप
