Madhubani News : सड़क सुरक्षा माह के दूसरे दिन चालकों के बीच पर्ची हुआ का वितरण

सबकी सुरक्षा सुरक्षित ड्राइविंग के मूल मंत्र से संबंधित पर्ची का वितरण किया.

मधुबनी. सड़क सुरक्षा माह के दूसरे दिन शुक्रवार को परिवहन कार्यालय के सामने जिला परिवहन पदाधिकारी रामबाबू एवं एडीटीओ उपेंद्र राव ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा आपकी जिम्मेवारी, सबकी सुरक्षा सुरक्षित ड्राइविंग के मूल मंत्र से संबंधित पर्ची का वितरण किया. ट्रैफिक सिग्नल और संकेत का पालन करना स्टॉप साइन जेबरा क्रॉसिंग के पहले रुकने, लेन ड्राइविंग मुड़ते समय या लेन बदलते समय उचित संकेत देकर ही लेन बदलें. जिस सड़क पर एक खंडित रेखा है वहां उचित संकेत देकर लेन बदल सकते हैं, के संबंध में जानकारी दी. परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसे आपातकालीन वाहनों को रास्ता देना जरूरी है. देरी से किसी की जान के लिए खतरा हो सकता है. अनावश्यक हॉर्न नहीं बजाने, हेलमेट का प्रयोग करने, दो पहिया वाहन चलाते समय चालक और पीछे बैठने वाले दोनों के लिए हेलमेट लगाना अनिवार्य है. यह सिर को गंभीर चोटों से बचाता है और जीवन की रक्षा करता है. मौके पर परिवहन विभाग के ईएसआई एवं कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >