बिस्फी. मच्चा गांव स्थित ससरमा में संत समागम एवं सिया पिया मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विश्व कल्याणार्थ एवं सत्य सनातन जागरण के लिए अखंड संकीर्तन, हवन एवं भंडारे का आयोजन किया गया. समागम में दर्जनों साधु संतों के अलावा स्थानीय श्रद्धालु भक्तगण भारी संख्या में उपस्थित होकर पूजा अर्चना की. विजेंद्र दास महाराज, घूरन दास जी महाराज सहित अन्य साधु संतों ने श्रद्धालु भक्तों से सनातन धर्म की रक्षा, प्रचार प्रसार के लिए आगे आने का आवाहन किया. बाबा दिनेश दास ने श्रद्धालु भक्तों से हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित करने में सहयोग करने की भी अपील की. अखंड संकीर्तन एवं सिया पिया मिलन समारोह से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में बदल गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
