Madhubani News: बाबूबरही में भारतीय जनता पार्टी मंडल की बैठक मंगलवार को मंडल अध्यक्ष राम चंद्र मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई.
जयंती कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा
बैठक में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती को भव्य एवं सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई. कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया.
'मन की बात' कार्यक्रम की बनी रूपरेखा
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' के 135वें संस्करण को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और सामूहिक रूप से सुनने की तैयारियों पर भी चर्चा हुई.
डिजिटल प्रशिक्षण पर दिया गया जोर
मंडल डिजिटल प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर भी कार्ययोजना बनाई गई. पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर संगठन को और मजबूत किया जाएगा.
संगठनात्मक मुद्दों पर हुआ मंथन
बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों और विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श किया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए. बैठक में रंधीर खन्ना, दानी झा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.
