बच्चों ने बनाया ऐसा मॉडल कि देखने वाले रह गए दंग, किसी ने बनाया रोबोट तो किसी ने खोजी कचरे से बिजली

संस्कार भारती ग्लोबल स्कूल में विज्ञान, कला एवं शिल्प प्रदर्शनी का आयोजन हुआ. छात्रों ने विज्ञान, पर्यावरण संरक्षण और भारतीय संस्कृति पर आधारित मनमोहक मॉडल प्रस्तुत किए. बाल वाटिका के बच्चों ने कृष्ण लीलाओं से मन मोहा.

Madhubani News: शिक्षक दिवस के अवसर से पूर्व संस्कार भारती ग्लोबल स्कूल में विज्ञान, कला एवं शिल्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. विद्यालय के सीनियर मेधावी और सृजनशील छात्र-छात्राओं ने विज्ञान एवं तकनीकी सूझबूझ के साथ विभिन्न मॉडल और प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए. प्रदर्शनी में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, वैकल्पिक ऊर्जा, भारतीय संस्कृति और सतत विकास से जुड़े मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे. वहीं बाल वाटिका के बच्चों ने जन्माष्टमी महोत्सव पर भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां दीं.

प्रदर्शनी का अवलोकन करते निदेशक डॉ विजय रंजन

विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच

प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मक प्रतिभा और नवाचार का शानदार प्रदर्शन किया. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के साथ पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों से जुड़े कई मॉडल और प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए गए.

विद्यार्थियों ने अपने मॉडल की कार्यप्रणाली और उसके व्यावहारिक महत्व को आत्मविश्वास के साथ समझाया. उनके जवाब और विषय की समझ ने प्रयोगात्मक एवं अनुभवात्मक शिक्षा की झलक दिखाई.

टेस्ला क्वाइल और वेस्ट टू इलेक्ट्रिसिटी मॉडल रहे अव्वल

सीनियर साइंस सेगमेंट में टेस्ला क्वाइल के लिए पियूष झा एंड टीम तथा वेस्ट टू इलेक्ट्रिसिटी के लिए आदित्या कुमार की टीम संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रही.

ऑर्गेनिक फार्मिंग एंड एयर पॉल्यूशन कंट्रोलर के लिए पियूष चौधरी एंड टीम तथा ऑटोमैटिक फायर एक्सटिंग्यूशर रोबोट के लिए सुधांशु प्रेम एंड टीम ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया.

जूनियर साइंस सेगमेंट में भी दिखा बच्चों का हुनर

जूनियर साइंस सेगमेंट में फैक्ट्री पॉल्यूशन कंट्रोल मॉडल ने प्रथम स्थान हासिल किया.

वहीं रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए पायल कुमारी एंड टीम तथा इलेक्ट्रिसिटी जेनरेशन फ्रॉम वेस्ट मैटिरियल के लिए कोमल कुमारी और सौम्या मिश्रा ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया.

कला-शिल्प में भी विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

कला एवं शिल्प सेगमेंट में फ्यूचर ग्लोबल एजुकेशन सिटी के लिए सुमन कुमार और काशीनाथ की टीम तथा द चेन ऑफ फ्रीडम के लिए दीक्षा और तन्वी सराफ की टीम संयुक्त रूप से प्रथम रही.

वहीं एक्जिस्टिंग सीनारियो ऑफ इंडिया के लिए हर्षिता और साक्षी प्रभाकर की टीम तथा आवर कलरफुल इंडिया एंड इट्स यूनिटी के लिए हिमानी और हिमांशी की टीम ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया.

बाल वाटिका के बच्चों ने कृष्ण की बाल लीलाओं से मोहा मन

प्रदर्शनी के साथ बाल वाटिका के नौनिहालों ने जन्माष्टमी महोत्सव पर भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां दीं.

नन्हे बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया. जन्माष्टमी के आयोजन ने विद्यालय परिसर में भक्तिमय माहौल बना दिया.

बच्चों को करके सीखने का मिलता है अवसर

विद्यालय के निदेशक डॉ. विजय रंजन ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसी सह-शैक्षणिक गतिविधियां बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करती हैं. इससे उन्हें करके सीखने और अपनी कल्पनाओं को साकार करने का अवसर मिलता है.

उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक सोच के साथ सामाजिक सोच और मानवीय मूल्यों का विकास करना है. प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की प्रस्तुतियां इस दिशा में उनके आगे बढ़ने को दर्शाती हैं.

यह भी पढ़ें: पढ़ाई के साथ स्कूलों में होंगे ये खास आयोजन, एचएम को मीना मंच से इको क्लब तक की दी गई जानकारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रमण कुमार मिश्रा

22 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. पॉजीटिव स्टोरी, चुनाव, बाढ़ और क्राइम सहित हर विधा की खबर लेखनी में निपुण हैं. जमीनी मुद्दों पर अपनी गहरी पकड़ के लिए जाने जाते हैं, जिसके तहत उनकी "वर्दीबास रेल खंड" एवं "गढ़गांव का दर्द" जैसी गंभीर सीरीज कई दिनों तक प्रमुखता से प्रकाशित हो चुकी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >