घोघरडीहा को मिला नया बीडीओ, पदभार संभालते ही बताईं प्राथमिकताएं; बोले- हर योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा

घोघरडीहा प्रखंड को नए बीडीओ सतीश कुमार मिल गए हैं. उन्होंने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया और कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. विकास कार्यों में तेजी लाने का भी आश्वासन दिया.

Ghoghardiha News: प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को आयोजित समारोह में सतीश कुमार ने नवपदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया. उन्होंने निवर्तमान बीडीओ विकास कुमार से प्रभार लिया.

कार्यभार ग्रहण के बाद निवर्तमान बीडीओ को भावभीनी विदाई दी गई, जबकि नवागत बीडीओ का मिथिला की परंपरा के अनुसार स्वागत और सम्मान किया गया.

प्रमुख ने की कार्यकाल की सराहना

प्रखंड प्रमुख शर्मिला देवी ने दोनों अधिकारियों का सम्मान किया. उन्होंने विकास कुमार के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

साथ ही नए बीडीओ सतीश कुमार का स्वागत करते हुए प्रखंड के समग्र विकास और जनहित के कार्यों को गति देने की अपेक्षा जताई.

विकास कार्यों में तेजी होगी प्राथमिकता

कार्यभार संभालने के बाद बीडीओ सतीश कुमार ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी.

उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाएगी और प्रशासन को पारदर्शी, जवाबदेह एवं जनोन्मुख बनाया जाएगा.

निवर्तमान बीडीओ ने जताया आभार

निवर्तमान बीडीओ विकास कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग, विश्वास और स्नेह के लिए जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया.

समारोह में कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

इस अवसर पर अंचल अधिकारी शशांक सौरव, प्रमुख शर्मिला देवी, प्रधान सहायक जगन्नाथ झा, पंचायत समिति सदस्य सुशील कामत, मुखिया विनोद मंडल, संतोष कुमार शाह, बलराम मंडल, रामचंद्र यादव, अजय पासवान, गणेश कुमार, देवेंद्र यादव सहित प्रखंड कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat khabar news desk

Published by: Aaruni Thakur

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >