संत रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा ने बांटे कलश, घर-घर पहुंचेगी जन्मस्थली की पावन माटी

भारतीय जनता पार्टी ने संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में कलश वितरण समारोह का आयोजन किया. इस अभियान के तहत, संत रविदास के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को घर-घर पहुंचाने के लिए उनकी जन्मस्थली वाराणसी से लाई गई पावन माटी का वितरण किया जाएगा.

Sant Ravidas 650th Jayanti: भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय के सभागार में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर कलश वितरण समारोह आयोजित किया गया. सामाजिक समरसता संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री सुबोध कुमार चौधरी ने किया.

पुष्पांजलि के साथ कार्यक्रम की शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम गीत के साथ हुई. इसके बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी.

समारोह में राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशिला गुप्ता, सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव, विधायक सुजीत पासवान, विधान परिषद सदस्य घनश्याम ठाकुर, संस्कृत बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा, पूर्व जिला अध्यक्ष भोगेंद्र ठाकुर, चंदन पासवान, राधा देवी और महेंद्र पासवान समेत कई नेताओं ने संत रविदास के जीवन और विचारों पर अपने विचार रखे.

संत रविदास ने दिया समानता और मानवता का संदेश

मुख्य अतिथि डॉ. धर्मशिला गुप्ता ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी महाराज ने देश और दुनिया को करुणा और सामाजिक समानता का संदेश दिया. उनके विचार आज भी लोगों को अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने की प्रेरणा देते हैं.

उन्होंने कहा कि संत रविदास ने अपने विचारों और कार्यों के माध्यम से समाज में व्याप्त भेदभाव को मिटाने का संदेश दिया. उनकी वाणी ने प्रेम, समानता और मानवता का संदेश दिया.

जन्मस्थली से लाई गयी पावन माटी

सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव ने कहा कि संत रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में उनकी जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी से पावन माटी लाई गयी है.

उन्होंने कहा कि यह पावन माटी घर-घर तक पहुंचाकर संत रविदास के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगी.

गांव-गांव पहुंचाया जाएगा संत रविदास का संदेश

विधान परिषद सदस्य घनश्याम ठाकुर ने सभी मंडल अध्यक्षों से कलश लेकर गांव-गांव के मठ-मंदिरों तक पहुंचने और लोगों को संत रविदास के विचारों से अवगत कराने की अपील की.

विधायक सुजीत पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में विकास के कई कार्य किये जा रहे हैं.

संस्कृत बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रयासों के कारण पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव प्राप्त हुआ है.

पूर्व विधान पार्षद विनोद सिंह ने कहा कि संत रविदास ने समाज से छुआछूत और ऊंच-नीच का भेदभाव मिटाकर सभी को साथ लेकर चलने का संदेश दिया.

मौके पर देवेंद्र कुमार यादव, सरोज सिंह, रंजीत यादव, सतीश ठाकुर, प्रशांत ठाकुर, संतोष भगत, प्रमोद सिंह, मनोज कुमार मुन्ना सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें

Samastipur Weather: 26 से 30 अगस्त तक बारिश का पूर्वानुमान, उत्तर बिहार में फिर सक्रिय होगा मानसून

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kunjan Kumar Putti

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >