Madhubani News : नव वर्ष पर बलिराजगढ़ में संतों का हुआ समागम

प्रखंड क्षेत्र स्थित विभिन्न इलाकों में नया साल लोगों ने शांति पूर्वक मनाया.

बाबूबरही. प्रखंड क्षेत्र स्थित विभिन्न इलाकों में नया साल लोगों ने शांति पूर्वक मनाया. क्षेत्र के मुक्तेश्वर नाथ महादेव, सोमनाथ महादेव, कल्याण नाथ एवं शंभू नाथ महादेव बाबूबरही, कमलेश्वरीनाथ महादेव, संकट मोचन हनुमान मंदिर पिपराघाट सहित विभिन्न मंदिरों में गुरुवार सुबह से ही पूजा करने के लिए भक्तों की लंबी लाइन लगी रही. इधर मिथिलांचल के प्रसिद्ध ऐतिहासिक व पुरातात्विक स्थल बलिराजगढ़ में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी साधु संतो एवं भक्तों का समागम हुआ. बाल ब्रह्मचारी बाबा रामजतन दास के नेतृत्व में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम किया गया. बलिराजगढ़ में प्रवचन, भजन, कीर्तन से माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया. विभिन्न प्रसंगों पर श्रोता झूमते गाते रहे. बताया गया कि धार्मिक कार्यक्रम के उपरांत भंडारा का आयोजन हुआ. वही गढ़ के दूसरे छोर पर विभिन्न इलाकों से आए युवा- युवती पिकनिक करते देखे गए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >