Madhubani News : रौशन व संतोष बने सनातन बोर्ड परिषद के समन्वयक

अनुमंडल के मधवापुर प्रखंड के साहरघाट निवासी रौशन कुमार झा व बेनीपट्टी प्रखंड के शिवनगर निवासी संतोष कुमार झा को सनातन बोर्ड परिषद का समन्वयक बनाया गया है.

बेनीपट्टी. अनुमंडल के मधवापुर प्रखंड के साहरघाट निवासी रौशन कुमार झा व बेनीपट्टी प्रखंड के शिवनगर निवासी संतोष कुमार झा को सनातन बोर्ड परिषद का समन्वयक बनाया गया है. परिषद के लिए रौशन को मधुबनी लोकसभा और संतोष को बेनीपट्टी प्रखंड क्षेत्र के समन्वय की जिम्मेवारी सौंपी गयी है. इस संबंध में संगठन मंत्री व बिहार प्रदेश कॉर्डिनेटर देवानंद मिश्र उर्फ सुमन ने उक्त पद पर दोनों संबंधित व्यक्तियों को जिम्मेवारी सौंपने से संबंधित पत्र जारी किया है. जिसमें दोनों नव मनोनीत समन्वयकों को बधाई दी. कहा है कि वे अपने दायित्य का सदुपयोग करेंगे और सनातन बोर्ड परिषद के विचारों के प्रचार और अधिक से अधिक लोगो को जोड़ धर्म और संगठन की मजबूती में अहम योगदान देंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >