Madhubani News : सिंघानिया चौक से सुड़ी स्कूल तक सड़क निर्माण शुरू

वर्षों से जर्जर सिंघानिया चौक से सूड़ी स्कूल तक की मुख्य सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है.

मधुबनी. वर्षों से जर्जर सिंघानिया चौक से सूड़ी स्कूल तक की मुख्य सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है. सिंघानिया चौक से सूड़ी स्कूल चौक तक सड़क की बहुत दिनों से क्षतिग्रस्त थी. कई सालों से जलजमाव के कारण यह सड़क जगह-जगह जर्जर हो गयी थी. इस सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था. सिंघिनियां चौक से स्टेडियम चौक तक पिछले दो वर्षों से उबड़ खाबड़ सड़क के कारण दुर्घटना बढ़ गयी है. दो पहिया वाहनों के चलने से भी धूल का गुबार उड़ने लगता था. मजबूरन पैदल चलने वालों को भी नाक पर रूमाल रखना पड़ता था. सड़क निर्माण होने से अक्सर लगने वाले जाम की समस्या से लोगों को मुक्ति मिल जाएगी. यह सड़क सात मीटर उच्च गुणवत्ता वाले कंक्रीट सड़क की चौड़ाई रहेगी. सड़क के दोनों ओर डेढ़-डेढ़ मीटर के पक्के नाला का निर्माण होगा. दुर्घटना से बचने के लिए सफेद पट्टी का भी निर्माण होगा. पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राणा ब्रजेश ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य हो जाने के बाद शहर में लगने वाले जाम में बहुत कमी आएगी. सड़क के निर्माण के साथ ही सड़क के दोनों तरफ नाला भी बनाया जाएगा. सड़क का रखरखाव अगले पांच साल तक निर्माण एजेंसी को करना पड़ेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >