Madhubani News : किसान न्याय सम्मेलन में राजद कार्यकर्ता होंगे शामिल

किसनीपट्टी पावर ग्रिड के समीप एक निजी विवाह भवन में बुधवार की शाम राजद किसान प्रकोष्ठ के तत्वावधान में बैठक हुई.

फुलपरास. किसनीपट्टी पावर ग्रिड के समीप एक निजी विवाह भवन में बुधवार की शाम राजद किसान प्रकोष्ठ के तत्वावधान में बैठक हुई. अध्यक्षता राजद किसान प्रकोष्ठ झंझारपुर जिलाध्यक्ष देवनारायण यादव ने की. वहीं, मुख्य अतिथि राजद किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल कृष्ण कुमार चंदन ने कहा कि 18 अगस्त को पटना के बापू सभागार में प्रस्तावित किसान न्याय सम्मेलन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या लोग पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं. किसानों के साथ हो रहे समस्याओं पर चर्चाएं करेंगे. बैठक में पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव, राजद झंझारपुर जिलाध्यक्ष बीर बहादुर राय, पूर्व जिलाध्यक्ष राम बहादुर यादव, अनिल लोहिया रवि रंजन कुमार राजा, राजकुमार यादव, अंजार अहमद, चुल्हाई कामत, प्रखंड अध्यक्ष डॉ. धनवीर यादव, उमेश यादव, अरुण चौधरी, राजद जिला प्रवक्ता डॉ. संतोष कुमार यादव, शत्रुघ्न कुमार यादव, रामाशीष यादव, रामदुलारी भारती, देवकुमार मंडल, चंद्र नारायण यादव आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >