Madhubani News : सड़क निर्माण नहीं होने पर भड़के अरघावा वासी, जाम की सड़क

बासोपट्टी-कलुआही मार्ग पर अरघावा पंचायत के वार्ड दो के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण नहीं होने पर कई घंटों तक जाम कर नारेबाजी की.

बासोपट्टी. बासोपट्टी-कलुआही मार्ग पर अरघावा पंचायत के वार्ड दो के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण नहीं होने पर कई घंटों तक जाम कर नारेबाजी की. शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे से कड़ी ठंड के बावजूद ग्रामीण कमलपुर के निकट बछराजा नदी पुल के पास घंटों तक सड़क जाम कर नारेबाजी की. आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि कई दिनों से सड़क निर्माण कार्य की गुहार स्थानीय जन प्रतिनिधियों से किया, लेकिन समस्या जस की तस है. सड़क निर्माण नहीं होने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. खासकर बरसात में अधिक परेशानी होती है. वहीं, मोहल्ला में सड़क किनारे कई जगहों पर अतिक्रमण भी है. ग्रामीणों ने बताया कि यह समस्या कई वर्षों से है. कहा कि अधिकारियों को समस्या के लिए गुहार लगायी, बावजूद समस्या की अनदेखी की गयी. सड़क जाम के दौरान महिला, पुरुष व बच्चे बैनर लेकर प्रदर्शन किया. इस कारण मुख्य सड़क जाम रहने से काफी देर तक आवागमन बाधित रहा. इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गयी. सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि समस्या को लिखित रूप से अधिकारी को अवगत कराएंगे. सड़क जाम स्थल पर बीडीओ अनिल कुमार, सीओ विकास कुमार, थानाध्यक्ष विकास कुमार, एसआइ प्रिया कुमारी, राजेश कुमार सहित डायल पुलिस 112 की टीम पहुंची. मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने लोगों को समझाने बुझाने के बाद आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क से जाम हटवाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >