रीजनल सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने जाना राजस्थानी भाषा व संस्कृति का इतिहास

आम लोगों को सुलभ, त्वरित और कम खर्च में न्याय दिलाने के लिए 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा. तैयारियों के लिए अधिकारियों संग समीक्षा बैठक हुई. अधिक से अधिक पक्षकारों को लाभ दिलाने पर जोर दिया गया है.

Madhubani News: आम लोगों को सुलभ, त्वरित और कम खर्च में न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 12 सितंबर को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां तेज हो गई हैं. इसी क्रम में शुक्रवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) पीके महथा एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रभारी सचिव सचिन कुमार ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की.

अधिक से अधिक पक्षकारों को लाभ दिलाने पर जोर

बैठक में परिवहन, वन, खनन, बिजली सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने विभाग से जुड़े अधिक से अधिक पक्षकारों को समय पर नोटिस उपलब्ध कराएं, ताकि अधिक संख्या में मामलों का आपसी सहमति से निपटारा हो सके.

सीजेएम पीके महथा ने कहा कि संबंधित विभाग लोगों को जागरूक करें और अधिक से अधिक पक्षकारों को लोक अदालत में शामिल होने के लिए प्रेरित करें.

अगस्त के अंत तक मांगी गई सूची

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रभारी सचिव सचिन कुमार ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने विभाग से संबंधित पक्षकारों की सूची अगस्त के अंतिम सप्ताह तक प्राधिकार कार्यालय को उपलब्ध करा दें, ताकि राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां समय पर पूरी की जा सकें.

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में परिवहन विभाग से एमवीआई अजय शंकर, वन विभाग से रेंज ऑफिसर संजय कुमार, माप-तौल विभाग से मुजफ्फर आलम, बिजली विभाग से देवंगना, खनन विभाग से जिला खनन पदाधिकारी मो. इमरान तथा श्रम विभाग से श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रौशन कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: डीएलएड फेस-2 परीक्षा शुरू, तीन केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच हुई कदाचारमुक्त परीक्षा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raman kumar mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >