मधुबनी . सहकारिता विभाग किसानों से सरकारी दर पर धान खरीद कर रही है. जिला सहकारिता पदाधिकारी सुदर्शन कुमार ने कहा कि जिले में अभी तक 54 हजार एमटी धान खरीद कर ली गयी है. धान की खरीद के लिए विभाग ने 253 पैक्स व व्यापार मंडल को लगाया गया है. विभाग से निबंधित किसानों के घर जाकर पैक्स अध्यक्ष धान की खरीद कर रहे हैं. चावल तैयार करने के लिए विभाग ने तीन अरवा चावल मिल का चयन किया है. अभी तक 6264 एमटी चावल की भी आपूर्ति कर दी गई है. मिलर को निर्देश दिया गया है कि धान के एवज मिलने वाले चावल नियमित रूप से राज्य खाद्यनिगम को दिया जाए. उन्होंने कहा कि इस बार पहले सीएमआर की आपूर्ति करना पड़ता है. पैक्स अध्यक्ष जितने धान मिलर को देते हैं, मिलर उसके एवज में चावल की आपूर्ति कर रहा है. जिले में एक लाख एमटी धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है.
जिले में 54 हजार एमटी धान की हुई है खरीद

जिले में 54 हजार एमटी धान की हुई है खरीद
Copied link
सहकारिता विभाग किसानों से सरकारी दर पर धान खरीद कर रही है.