Madhubani News : ठाढ़ी गांव में हजारों रुपये की संपत्ति चोरी

थाना क्षेत्र के ठाढ़ी गांव में शातिरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरी सत्य नारायण झा के घर में हुई.

अंधराठाढ़ी. थाना क्षेत्र के ठाढ़ी गांव में शातिरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरी सत्य नारायण झा के घर में हुई. घटना शुक्रवार रात की है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है. बताया जा रहा है कि कुछ अज्ञात चोर गृहस्वामी और किरायेदार के कमरे को बाहर से बंद कर दिया. इस दौरान चोरों ने पहली मंजिल पर एक कमरे में घुस गये. गृहस्वामी के अनुसार आलमारी, ट्रंक को तोड़कर कर उसमें रखे किमती सामान, सोना, चांदी का जेवर, कंबल, साड़ी सहित 25 हजार रुपये नकद लेकर चले गये. अंधराठाढ़ी थानाध्यक्ष जितेश कुमार मिश्रा ने कहा कि अज्ञात चोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >