सोशल मीडिया पर वायरल फोटो के बाद पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

औंसी थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर देसी कट्टा के साथ वायरल हुई तस्वीर के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसकी निशानदेही पर हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं. दूसरे आरोपी की तलाश जारी है.

Madhubani News: औंसी थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर देसी कट्टा के साथ वायरल हुई एक तस्वीर के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसकी निशानदेही पर एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है. मामले में दूसरा आरोपित फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

यह भी पढ़ें: झंझारपुर में 10वीं की छात्रा के कथित अपहरण मामले में छह नामजद पर केस दर्ज

वायरल फोटो से हुई आरोपी की पहचान

बेनीपट्टी डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि गुरुवार देर रात करीब 1:15 बजे सोशल मीडिया पर एक युवक की देसी कट्टा के साथ तस्वीर वायरल होने की सूचना मिली. सत्यापन के दौरान उसकी पहचान औंसी थाना क्षेत्र के खैरीबांका निवासी मो. जमील अहमद के रूप में हुई.

इसके बाद पुलिस टीम उसके घर पहुंची. पुलिस को देखकर वह भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया.

निशानदेही पर हथियार बरामद

पूछताछ में मो. जमील अहमद ने बताया कि वह औंसी निवासी मो. गुलफाम के पास अक्सर जाता था और उसी के पास देसी कट्टा रखा हुआ है. इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर औंसी बभनगामा स्थित जाकिर मार्केट के पास मो. गुलफाम के ठिकाने पर छापेमारी की.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया. हालांकि मो. गुलफाम मौके से फरार होने में सफल रहा.

फरार आरोपी की तलाश जारी

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी मो. जमील अहमद के विरुद्ध औंसी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत भेज दिया है. फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

छापेमारी दल में औंसी थानाध्यक्ष आदित्य कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक प्रेम कुमार, सिपाही राजा कुमार चंद्रवंशी और चौकीदार मो. कलाम शामिल थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dhananjay kumar dhir

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >