PM Modi: चुनाव से पहले क्यों खास है पीएम मोदी का मधुबनी दौरा? मिथिलांचल के लोगों को खास उम्मीद!

PM Modi: पीएम मोदी 24 अप्रैल को बिहार के मधुबनी आ रहे हैं. यहां वे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान पीएम कई विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. चुनावी साल में मिथिलांचल के लोगों को पीएम मोदी से कई उम्मीदें हैं. पढ़ें पूरी खबर…

PM Modi Bihar Visit: बिहार में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होना है. इसको लेकर तमाम पार्टियों ने अपने-अपने हिस्से की तैयारी शुरू कर दी है. हाल ही में कांग्रेस की पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा समाप्त हुई है. उससे पहले सीएम नीतीश ने भी प्रगति यात्रा की थी. राहुल गांधी भी कई बार बिहार का दौरा कर चुके हैं. अब 24 अप्रैल को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के मधुबनी जिले के झंझारपुर आने वाले हैं. पीएम मोदी के इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है. पीएम मोदी झंझारपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. साथ ही कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा कई बड़ी योजनाओं की घोषणा भी करेंगे.

मधुबनी के लोगों को दे सकते हैं सौगात

पीएम मोदी के इस कार्यक्रम की तैयारियों में एनडीए नेता अभी से ही जुट गए हैं. जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय और एनडीए के तमाम नेता इस रैली को सफल बनाने में जुट गए हैं. पीएम मोदी 24 अप्रैल को मधुबनी के भौड़ागढ़ी स्थित एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल का शिलान्यास करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दौरा इसलिए भी खास माना जा रहा है कि चुनाव से पहले पीएम मोदी मधुबनी को कुछ सौगात दे सकते हैं. कई विकास कार्यों का ऐलान कर सकते हैं.

सीएम फेस पर राजद-जदयू आमने-सामने

वहीं बिहार में इन दिनों सीएम फेस को लेकर राजनीति हलचल तेज है. बीते दिनों राजद नेता तेजस्वी यादव ने आज दिल्ली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. इसी बीच सीएम नीतीश की पार्टी जेडीयू की तरफ से पहली प्रतिक्रिया सामने आई. जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा, “आरजेडी को उम्मीद थी कि आज तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री उम्मीदवार महागठबंधन का घोषित किया जाएगा, लेकिन कांग्रेस ने ऐसा नहीं किया. तेजस्वी को वेटिंग लिस्ट में डाल दिया. कांग्रेस तिल-तिलकर परेशान कर रही है, लेकिन राष्ट्रीय जनता दल राजनीतिक आत्मसमर्पण कर हर अपमान को झेल रही है. वेटिंग लिस्ट बरकरार है.” इसके जवाब में आरजेडी ने दावा किया है कि कांग्रेस आलाकमान की सहमति है.

सांसद पप्पू यादव ने की ये मांग

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने पीएम मोदी से मांग करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 24 अप्रैल को पीएम मोदी अपने मधुबनी दौरे में मिथिला, कोसी व सीमांचल को विशेष पैकेज दें, इस इलाके के लिए एक स्वायत्त क्षेत्र विकास परिषद बनाएं, दरभंगा राज द्वारा बनाए गए पेपर मिल व दरभंगा में बंद पड़े चीनी मिल चालू करने की घोषणा करें. मधुबनी पेंटिंग के सुरक्षा दें और सहरसा में एम्स का निर्माण कराएं.

ALSO READ: Mahila Samvad: महिलाओं को साधने कल से गांव-गांव जाएगी नीतीश सरकार, अगले दो महीने तक संवाद कार्यक्रम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >