Sawan Somwari News: सावन माह की पहली सोमवारी के अवसर पर बाबूबरही प्रखंड के पिपराघाट स्थित कमला, बलान और सोनी नदी के पवित्र त्रिवेणी संगम तट पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा. रविवार की आधी रात से ही श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगानी शुरू कर दी.
कमलेश्वरी महादेव की पूजा के बाद शिवालयों की ओर रवाना
त्रिवेणी संगम तट पर विराजमान कमलेश्वरी महादेव की पूजा-अर्चना करने के बाद श्रद्धालुओं ने 'बोल बम' के जयकारों के साथ कांवर में जल भरा. इसके बाद कांवरिया विभिन्न प्रमुख शिवालयों में जलाभिषेक के लिए रवाना हो गए.
इन प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं ने चढ़ाया जल
- मुक्तेश्वर नाथ महादेव: देवहार स्थित प्रसिद्ध मंदिर में जलाभिषेक.
- मदनेश्वर नाथ महादेव: सर्रा में भक्तों की भारी भीड़.
- सोमनाथ महादेव: खोजपुर धाम में लगा मेला.
- भूतनाथ महादेव: राजनगर में श्रद्धालुओं का तांता.
- कल्याणनाथ व शंभूनाथ महादेव: बाबूबरही स्थित शिवालयों में भव्य पूजा-अर्चना.
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
मेले और जलाभिषेक को देखते हुए स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. देर रात तक सभी शिवालयों में हर-हर महादेव के जयकारों के साथ भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं.
ये भी पढ़ें: वैज्ञानिक तकनीक से मत्स्य पालन को बढ़ावा, जयंती रोहू और अमृत कतला से बढ़ेगी किसानों की आय
