मधुबनी: फुलपरास में झाड़ी से मिला नवजात शिशु, पुलिस ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती करवाया

मधुबनी के फुलपरास में झाड़ी से एक नवजात शिशु बरामद हुआ है. पुलिस ने बच्चे को अस्पताल पहुंचाया, जहां वह पूरी तरह सुरक्षित बताया जा रहा है. पढ़ें पूरी खबर…

Madhubani News: फुलपरास थाना क्षेत्र के धौसही गांव में रविवार सुबह झाड़ी से एक नवजात शिशु बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज और देखभाल की जा रही है.

ग्रामीणों ने रोने की आवाज सुन दी सूचना

जानकारी के अनुसार शनिवार रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने नवजात शिशु को जन्म देने के बाद चोरी-छिपे झाड़ी में फेंक दिया. रविवार सुबह ग्रामीणों ने झाड़ी से बच्चे के रोने की आवाज सुनी.

जब आसपास के लोगों ने जाकर देखा तो वहां एक नवजात शिशु पड़ा हुआ था. इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.

अस्पताल में चल रही निगरानी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को अस्पताल ले जाया गया. चिकित्सकों ने बच्चे की जांच के बाद बताया कि शिशु पूरी तरह स्वस्थ है और फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है.

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बच्चे को वहां किसने छोड़ा.

नवजात को देखने उमड़ी लोगों की भीड़

अस्पताल में नवजात को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जुट रही है. कई लोगों ने बच्चे को गोद लेने की इच्छा भी जताई है.

घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. वहीं स्थानीय लोग नवजात की सुरक्षित जिंदगी की कामना कर रहे हैं.

मधुबनी के फुलपरास से जगदीश कुमार की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >