पीएचईडी के नए कार्यपालक अभियंता ने संभाला पदभार, नल-जल योजना की समीक्षा शुरू

मधुबनी पीएचईडी में नए कार्यपालक अभियंता धर्मेंद्र कुमार आनंद ने पदभार संभाला है. उन्होंने तुरंत सभी 11 प्रखंडों के कनीय अभियंताओं के साथ बैठक कर नल-जल योजनाओं की समीक्षा की. प्रभावित योजनाओं को एक सप्ताह में चालू कराने का निर्देश दिया गया है.

Madhubani News: लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) के नवपदस्थापित कार्यपालक अभियंता धर्मेंद्र कुमार आनंद ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया. गया जिले के शेरघाटी से स्थानांतरित होकर आए कार्यपालक अभियंता ने योगदान देने के बाद डिवीजन के सभी 11 प्रखंडों के कनीय अभियंताओं के साथ बैठक कर नल-जल योजना की समीक्षा की.

स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना प्राथमिकता

कार्यपालक अभियंता धर्मेंद्र कुमार आनंद ने कहा कि लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने बताया कि जिले में वर्तमान में करीब 28 हजार चापाकल चालू हैं और सभी प्रखंडों में नल-जल योजनाओं की स्थिति की लगातार समीक्षा की जा रही है.

एक सप्ताह में दुरुस्त होंगी प्रभावित योजनाएं

उन्होंने बताया कि जिन क्षेत्रों में बिजली की समस्या, पाइपलाइन, वायरिंग, टोंटी (टैप) या जलमीनार में तकनीकी खराबी के कारण नल-जल योजना प्रभावित है, वहां संबंधित संवेदकों और कनीय अभियंताओं (जेई) को एक सप्ताह के भीतर योजना चालू कराने का निर्देश दिया गया है.

विभाग पूरी तरह प्रतिबद्ध

कार्यपालक अभियंता ने कहा कि इस वर्ष समय-समय पर हुई बारिश के कारण पेयजल संकट अपेक्षाकृत कम रहा है. इसके बावजूद विभाग नल-जल योजना को पूरी तरह सुचारु बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और सभी योजनाओं की नियमित निगरानी की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kunjan kumar putt

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >