Madhubani : पीजी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा आज से

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की पीजी कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय की द्वितीय सेमेस्टर (सत्र 2024-26) की परीक्षा 29 जुलाई से शुरू होगी.

मधुबनी. ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की पीजी कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय की द्वितीय सेमेस्टर (सत्र 2024-26) की परीक्षा 29 जुलाई से शुरू होगी. परीक्षा विभाग ने विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है. यह परीक्षा दो पालियों में होगी. मधुबनी जिले में ग्रुप ए एवं बी के विषयों की परीक्षा जेएमडीपीएल कॉलेज केंद्र व ग्रुप सी एवं डी के विषयों की परीक्षा बीएम कॉलेज रहिका परीक्षा केंद्र पर होगी. पहली पाली सुबह 10 से एक बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी. बताते चलने कि यह परीक्षा 28 जुलाई से शुरू होने वाली थी. अपरिहार्य कारण से 28 जुलाई को होने वाली परीक्षा अब सात अगस्त को होगी. सात अगस्त को प्रथम पाली में ग्रूप ए एवं सी तथा द्वितीय पाली में ग्रुप बी एवं डी के सीसी-05 पत्र की परीक्षा होगी. 29 जुलाई को प्रथम पाली में ग्रूप ए एवं सी तथा द्वितीय पाली में ग्रूप बी एवं डी के सीसी-06 पत्र की परीक्षा होगी. इसी तरह 31 जुलाई को सीसी-07 पत्र, एक अगस्त को सीसी-08 पत्र व दो अगस्त को सीसी-09 पत्र की परीक्षा ली जाएगी. पांच अगस्त को प्रथम पाली में यौगिक साइंस व द्वितीय पाली में कंप्यूटर एंड आईटीसी पत्र की परीक्षा होगी. छह अगस्त को सभी विषयों के परीक्षार्थी एनवायरमेंटल लॉ एंड पॉलिसी पत्र की परीक्षा देंगे. परीक्षार्थियों की सुविधा को देखते हुए परीक्षा केंद्र जिलावार बनाये गए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailendra kumar jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >