मधुबनी: भर्ती मरीज के गायब होने से मचा हड़कंप, डॉक्टरों के राउंड न लेने पर फूटा गुस्सा

मधुबनी सदर अस्पताल में प्रशासनिक लापरवाही का मामला सामने आया है. मेडिसिन वार्ड में भर्ती एक मरीज के अचानक गायब हो जाने से हड़कंप मच गया है. परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों का नियमित राउंड न होना परेशानी का सबब बन रहा है.

Sadar Hospital Negligence:मॉडल सदर अस्पताल में प्रशासनिक लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है. मेडिसिन वार्ड में भर्ती मरीज रविवार देर रात अचानक गायब हो गया. घटना के बाद से ही मरीज के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे लगातार खोजबीन कर रहे हैं. हालांकि, अब तक मरीज का कोई सुराग नहीं मिल सका है.

सीसीटीवी फुटेज दिखाने में टालमटोल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

मेडिसिन वार्ड में भर्ती सदानंद मुखिया की पत्नी विमला देवी ने बताया कि उनके पति की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी. रविवार देर रात से ही वह स्टाफ नर्स और सुरक्षा गार्ड्स से सीसीटीवी फुटेज दिखाने की गुहार लगा रही हैं, लेकिन किसी ने मदद नहीं की. सोमवार दोपहर तक कोई पता न चलने पर वे प्रभारी अधीक्षक के पास पहुंचीं, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

प्रभारी अधीक्षक बोले- पुलिस को दी गई सूचना

मामले पर सदर अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ. राजीव रंजन ने कहा कि मरीज के परिजनों (अटेंडेंट) को भी ध्यान रखना चाहिए. उन्होंने बताया कि पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है और सीसीटीवी कैमरों की मदद से छानबीन की जा रही है.

डॉक्टरों का नियमित राउंड न होना बना परेशानी का सबब

सदर अस्पताल के मेडिसिन वार्ड में मरीज पूरी तरह स्टाफ नर्सों के भरोसे हैं. मरीजों का आरोप है कि रविवार सुबह के बाद सोमवार दोपहर 12 बजे तक कोई डॉक्टर राउंड पर नहीं आया. प्रतिदिन केवल एक बार राउंड होने से मरीजों और परिजनों में गहरा रोष व्याप्त है.

ये भी पढ़ें: सहयोग शिविर में दिखी प्रशासनिक सक्रियता, लदनियां में टीबी जागरूकता के साथ मिले पेंशन आवेदन


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >