Jhanjharpur News: झंझारपुर प्रखंड के सभी पंचायतों में रविवार को पंचायत विकास दिवस मनाया गया. सिमरा पंचायत सरकार भवन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया रमा देवी ने की. इस दौरान पंचायत कर्मियों एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की गई और लोगों की समस्याएं सुनी गईं.
विभिन्न योजनाओं की हुई समीक्षा
कार्यक्रम में पंचायत सचिव जागेश्वर भिंडवार, कार्यपालक सहायक चंदा झा, पंचायत रोजगार सेवक भोगेंद्र कुमार सहित पंचायत कर्मी उपस्थित रहे. बैठक में राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी), वृद्धा पेंशन समेत विभिन्न योजनाओं से जुड़े आवेदनों और लंबित मामलों की समीक्षा की गई.
ग्रामीणों ने रखीं अपनी समस्याएं
बैठक के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं और योजनाओं से जुड़ी परेशानियों को मुखिया एवं पंचायत पदाधिकारियों के समक्ष रखा. उपस्थित अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया.
आवास सहायक की अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी
बैठक में पंचायत आवास सहायक के अनुपस्थित रहने से प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित कई कार्य नहीं हो सके. इसे लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि महत्वपूर्ण योजना से जुड़े पदाधिकारी के अनुपस्थित रहने से आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है.
मुखिया रमा देवी ने भरोसा दिलाया कि पंचायत के सभी लंबित कार्यों का जल्द निष्पादन कराया जाएगा. साथ ही, आवास सहायक की अनुपस्थिति की सूचना उच्च अधिकारियों को देकर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया जाएगा.
कार्यक्रम में अरविंद कुमार, लालू, पवन महतो, सुधीर कुमार, अमित, सिविल, शिव कुमार, विनोद मंडल, दीना मुखिया, महा मुखिया, बच्चेलाल मंडल, अशोक कुमार, जितेंद्र सदय, पारस कुमार, मुरारी मंडल, सरवन महतो, परवीन, संतोष सदय, गोपाल साह, सरपंच गीता देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
