Madhubani News : हाई रिस्क प्रेगनेंसी पर कार्यशाला का आयोजन

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शनिवार को सदर अस्पताल में हाई रिस्क प्रेगनेंसी की पहचान एवं प्रबंधन विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया.

Madhubani News : मधुबनी. प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शनिवार को सदर अस्पताल में हाई रिस्क प्रेगनेंसी की पहचान एवं प्रबंधन विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उद्देश्य मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने और गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान व उपचार सुनिश्चित करना था. कार्यशाला में जिले के विभिन्न प्रखंडों की शामिल आशा कार्यकर्ता एवं एएनएम को हाई रिस्क प्रेगनेंसी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई. प्रशिक्षकों ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान एनीमिया, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, ब्लीडिंग या पिछले प्रसव संबंधी जटिलताएं उच्च जोखिम की श्रेणी में आती हैं. इसका समय पर परीक्षण और रेफरल अत्यंत आवश्यक है. सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत हर माह की 9,15 एवं 21 वीं तारीख को सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में निःशुल्क एएनसी जांच की जाती है. ऐसे में आशा और एएनएम की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है. क्योंकि वे समुदाय स्तर पर जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान कर समय पर अस्पताल पहुंचाने में अहम योगदान देती हैं. सिविल सर्जन ने बताया कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से फील्ड स्तर पर कार्यरत कर्मियों की दक्षता बढ़ेगी और मातृ स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार आएगा. कार्यशाला में प्रशिक्षक के रूप में पिरामल के कर्मी उपस्थित रहे. इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ हरेंद्र कुमार, एसीएमओ डॉ एसएन झा, जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ डी एस सिंह, डीपीसी प्रदीप यादव, पिरामल के महेंद्र सिंह सोलंकी सहित एएनएम एवं आशा कार्यकर्ता शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >