एसबीआई सीएसपी संचालक से एक लाख की लूट

थाना क्षेत्र के उमगांव बासोपट्टी मुख्य मार्ग स्थित संत जेवियर्स स्कूल के निकट सीएसपी संचालक से नकाबपोश अपराधियों ने पिस्टल के बल पर एक लाख रुपये लूट कर फरार हो गया.

हरलाखी. थाना क्षेत्र के उमगांव बासोपट्टी मुख्य मार्ग स्थित संत जेवियर्स स्कूल के निकट सीएसपी संचालक से नकाबपोश अपराधियों ने पिस्टल के बल पर एक लाख रुपये लूट कर फरार हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार हरलाखी निवासी दिलीप चौधरी एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं. दिलीप चौधरी के पुत्र शशिकांत चौधरी एसबीआई बासोपट्टी से एक लाख रुपये निकासी कर अपने मां के साथ बाइक से वापस सीएसपी के लिए लौट रहे थे. इसी क्रम में पीछा कर रहे अपराधियों ने संत जेवियर्स स्कूल के निकट आगे से घेरकर पिस्टल का भय दिखाकर एक लाख रुपया लूट लिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष जितेन्द्र सहनी ने कहा कि पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है, घटना में शामिल अपराधियों को जल्द चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >