Madhubani News : विधानसभा के सामान्य प्रेक्षक ने की सभी कोषांगों के कार्य व प्रगति की समीक्षा

निष्पक्ष, भयमुक्त, पारदर्शी व सहभागितापूर्ण वातावरण में निर्वाचन सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कोषांगों की ओर से किये जा रहे कार्यों व प्रगति की समीक्षा की.

मधुबनी. सभी सामान्य प्रेक्षकों ने गुरुवार को डीआरडीए स्थित सभाकक्ष में स्वच्छ, निष्पक्ष, भयमुक्त, पारदर्शी व सहभागितापूर्ण वातावरण में निर्वाचन सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कोषांगों की ओर से किये जा रहे कार्यों व प्रगति की समीक्षा की. सामान्य प्रेक्षकों ने विधानसभा क्षेत्रवार निर्वाचकों की संख्या की विवरणी- मतदाताओं की संख्या, मतदान केंद्रों एवं मतदान भवनों की संख्या, विधि-व्यवस्था संधारण, नाम-निर्देशन, डाक मतपत्र से मताधिकार का प्रयोग, सोशल मीडिया, मीडिया प्रमाणीकरण एवं अनुश्रवण, आदर्श आचार संहिता का अनुपालन, विभिन्न तकनीकी सुविधाओं, इको-फ्रेंड्ली निर्वाचन कराने के लिए आवश्यक प्रबंध, निर्वाचन में बाल श्रम निषेध के बारे में किये जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी ली. भारत निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित प्रावधानों के अनुसार, 415 सेक्टर पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. साथ ही 48 बॉर्डर पर बॉर्डर सीलिंग किया गया है. एएमएफ कोषांग के नोडल पदाधिकारी ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर आयोग के निदेशों के अनुरूप मतदाताओं के लिए उत्कृष्ट व्यवस्था की जा रही है. दिव्यांग मतदाताओं, महिलाओं, 18-19 वर्ग के नये मतदाताओं, वरिष्ठ मतदाताओं सहित सभी निर्वाचकों को मतदान करने के लिए सभी प्रबंध रहेगा. सेक्टर पदाधिकारियों के माध्यम से मतदान केन्द्रवार भेद्यता मानचित्रण संबंधी कार्रवाई की गई है. सभी मतदान केंद्रों पर शत-प्रतिशत सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाएं (एएमएफ) की उपलब्धता रहेगी. रैम्प, शौचालय, फर्नीचर, शेड, बिजली, पानी इत्यादि उपलब्ध रहेगा। विधि-व्यवस्था के मद्देनजर 13000 लोगों पर बांड डाउन तथा 250 लोगों पर सी.सी.ए.(3) के तहत कारवाई की गई है. 5500 लोगों को गुंडा पंजी में डाला गया है. विधि-व्यस्था के संधारण एवं आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के लिए उड़नदस्ता, स्टैटिक निगरानी दल, वीडियो सर्विलायंस टीम, वीडियो व्यूइंग टीम व सेक्टर पदाधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों की टीम लगातार क्रियाशील है. निर्वाचन व्यय अनुश्रवण के लिए तत्परता से कार्य किया जा रहा है. असामाजिक तत्वों द्वारा निर्वाचकों को डराने, धमकाने, प्रभावित करने और प्रलोभन देने के सभी प्रयासों को उड़न दस्ता (फ्लाईंग स्क्वायड) व स्थैतिक निगरानी दल द्वारा विफल किया जाएगा. निर्वाचकों को प्रभावित करने के लिए नगदी या घूस की कोई भी वस्तु का वितरण या बाहुबल का इस्तेमाल करना आईपीसी की धारा 171(ख) और धारा 171(ग) के अंतर्गत अपराध है. असामाजिक तत्वों के विरूद्ध सख्त-से-सख्त कार्रवाई की जा रही है. विधानसभावार सभी सामान्य प्रेक्षकों के द्वारा सी विजिल एप पर प्राप्त ऑनलाइन 9 शिकायतें प्राप्त हुई है. जिसमे से 6 शिकायत सही पाया गया है. वहीं हेल्पलाइन शिकायत नंबर 1950 पर कुल 328 शिकायत प्राप्त लेंगे. बैठक में सामान्य प्रेक्षक हरलाखी जितेंद्र कुमार शुक्ला, सामान्य प्रेक्षक बेनीपट्टी खारताडे कालीचरण, सामान्य प्रेक्षक खजौली अशोक कुमार, सामान्य प्रेक्षक बाबूबरही वीजे राजपूत, सामान्य प्रेक्षक बिस्फी आर ललिथा, सामान्य प्रेक्षक मधुबनी निशांत जैन, सामान्य प्रेक्षक राजनगर रमेश वर्मा, सामान्य प्रेक्षक सामान्य प्रेक्षक झंझारपुर, असिता मिसरा, सामान्य प्रेक्षक फुलपरास ई. रावेंदरण, सामान्य प्रेक्षक लौकहा एस सुरेश कुमार, जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी आनंद शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक रश्मि, डीपीआरओ परिमल कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रशांत शेखर सहित सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >