मधुबनी: बिस्फी में टीवी मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण, 100 से अधिक लाभार्थियों को मिली सहायता

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत बिस्फी प्रखंड में 100 से अधिक टीवी मरीजों को पोषण किट का वितरण किया गया. यह पहल टीवी मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के प्रयासों का हिस्सा है, जिसमें उपचार के साथ-साथ पोषण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

Madhubani News: राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के तहत संचालित टीवी मुक्त अभियान के अंतर्गत बिस्फी प्रखंड की सादुल्लाहपुर पंचायत में टीवी मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण किया गया. कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त सुमन प्रसाद साह, ग्रामीण एसपी शिवम धाकड़, जिला चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. हरेंद्र कुमार, सीएचसी प्रभारी डॉ. अब्दुल बासित एवं हेल्थ मैनेजर राजेश रंजन मौजूद रहे.

उपचार के साथ पोषण पर भी दिया जा रहा जोर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार ने कहा कि टीवी मरीजों के उपचार के साथ-साथ उनके पोषण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है. स्क्रीनिंग के माध्यम से संभावित मरीजों की पहचान कर समय पर जांच और उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि बीमारी का समय रहते इलाज हो सके और संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके.

100 से अधिक मरीजों को मिली पोषण किट

हेल्थ मैनेजर राजेश रंजन ने बताया कि निक्षय मित्र के सहयोग से 100 से अधिक टीवी मरीजों के बीच फूड बास्केट (पोषण किट) का वितरण किया गया. इन किटों में आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई है, जिससे उपचार के दौरान मरीजों को पर्याप्त पोषण मिल सके.

उन्होंने कहा कि नियमित दवा के साथ संतुलित पोषण टीवी से शीघ्र स्वस्थ होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

टीवी मुक्त भारत के लक्ष्य पर जोर

उप विकास आयुक्त सुमन प्रसाद साह ने कहा कि टीवी मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए स्क्रीनिंग, समय पर जांच, नि:शुल्क उपचार, पोषण सहायता और नियमित फॉलो-अप जैसे सभी पहलुओं पर समान रूप से कार्य किया जा रहा है.

कार्यक्रम में बीडीओ बसंत कुमार सिंह, सीओ संतोष कुमार सिंह, एएनएम, आशा कार्यकर्ता सहित स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: अररिया संग्राम उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में खुलेगी एनसीसी यूनिट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jib nath jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >