Madhubani News : आंगनबाड़ी केंद्र पर मनाया पोषण पखवाड़ा

आंगनबाड़ी केंद्र पर शनिवार को पोषण पखवाड़ा मनाया गया.

मधुबनी. आंगनबाड़ी केंद्र पर शनिवार को पोषण पखवाड़ा मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं ने पौधारोपण से की. इस दौरान महिलाओं और बच्चों को संतुलित आहार, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व की जानकारी दी गयी. आंगनबाड़ी सेविकाओं ने बताया कि पौष्टिक भोजन और स्वच्छ पर्यावरण ही स्वस्थ जीवन की नींव हैं. बच्चों के बीच फल वितरण और स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया. केंद्र परिसर में लगाए गए पौधों को बच्चों के नाम समर्पित किया गया. ताकि उनमें प्रकृति से जुड़ाव और जिम्मेदारी की भावना विकसित हो. कार्यक्रम में ग्रामीणों की भी सक्रिय भागीदारी रही. अंत में सभी ने मिलकर नारा दिया -हर घर पोषित, हर घर हरित. उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वच्छ पर्यावरण एक-दूसरे के पूरक हैं. इसलिए पौधारोपण के साथ पोषण पर भी समान ध्यान देना आवश्यक है. कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सामूहिक रूप से “हर घर पोषित, हर घर हरित” का संदेश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >