Madhubani News : प्रखंड में मत्स्य जीवी सहयोग समिति चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू

प्रखंड अंतर्गत मत्स्य जीवी सहयोग समिति चुनाव के लिए शुक्रवार से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई.

घोघरडीहा. प्रखंड अंतर्गत मत्स्य जीवी सहयोग समिति चुनाव के लिए शुक्रवार से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई. पहले ही दिन विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी विकास कुमार के अनुसार शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए तीन व मंत्री के लिए मंजू देवी सहित छह अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र जमा किया. वहीं, कार्यकारिणी सदस्य के लिए कुल 23 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. जिसमें 12 महिला एवं 11 पुरुष शामिल थे. वहीं मंत्री पद के लिए भी एक महिला अभ्यर्थी ने नामांकन दाखिल किया. नामांकन के लिए प्रखंड कार्यालय परिसर में दिनभर हलचल बनी रही. समर्थकों की मौजूदगी से माहौल चुनावी रंग में नजर आया. चुनाव कार्यक्रम के तहत शनिवार को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है. इसके बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी एवं मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी. बताया जा रहा है कि इस बार मत्स्य जीवी सहयोग समिति के चुनाव के लिए सदस्यों में खासा उत्साह है. सभी पदों पर कड़े मुकाबले की संभावना जताई जा रही है. चुनाव शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >