मधुबनी लोकसभा क्षेत्र में 12 अभ्यर्थियों का नामांकन वैध

मधुबनी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की नामांकन पत्रों की संवीक्षा डीएम ने की. नामांकन पत्रों की संवीक्षा में पांच अभ्यर्थियों का नामांकन गलत पाया गया.

मधुबनी. मधुबनी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की नामांकन पत्रों की संवीक्षा बुधवार को डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने किया. नामांकन पत्रों की संवीक्षा में पांच अभ्यर्थियों का नामांकन गलत पाया गया. जिसे रद्द कर दिया गया. 12 नामांकन पत्र वैध पाए गए. राजद से मो. अली अशरफ फातमी, भाजपा से डॉ. अशोक कुमार यादव, बसपा से विकास कुमार, कंट्री सिटीजन पार्टी से अबु बकर रहमानी, समता पार्टी से उदय कुमार मंडल, लोकतांत्रिक लोक राज्यम पार्टी से कुल भूषण प्रसाद, राष्ट्रीय जन संभावना पार्टी से मोहन शर्मा, ऑल इंडिया मजलिस -ए- इत्तेहादुल मुस्लिमीन से मो. वकार सिद्दकी, पिपुल्स पार्टी ऑफ इण्डिया (डेमोक्रेटिक) से बैद्यनाथ यादव, अखिल भारतीय परिवार पार्टी से सरफराज आलम, निर्दलीय प्रिय रंजन, शिव बोधन साहु का नामांकन वैध पाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >