एनडीआरएफ की टीम लड़की की कर रही खोज

प्रखंड क्षेत्र के बलहा घाट स्थित घौस नदी पर बने पुल से एक लड़की ने छलांग लगा दी. यह घटना शनिवार की देर शाम की बताई जा रही है.

बिस्फी. प्रखंड क्षेत्र के बलहा घाट स्थित घौस नदी पर बने पुल से एक लड़की ने छलांग लगा दी. यह घटना शनिवार की देर शाम की बताई जा रही है. घटनास्थल पर लड़की का चप्पल और मोबाइल मिला है. मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी ने लड़की को नदी में छलांग लगाते देख पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही बिस्फी थानाध्यक्ष अविनाश कुमार पुलिस बल के साथ घटना पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए. लेकिन काफी अंधेरा और रात हो जाने के करण लड़की को नहीं खोजा जा सका. रविवार की सुबह से ही गोताखोर एवं एनडीआरएफ की टीम लगातार खोजबीन कर रही है. नदी में काफी पानी होने के कारण कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. बावजूद मल्लाह एवं प्रशासन द्वारा खोजने की प्रक्रिया समाचार लिखे जाने तक जारी था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >