Madhubani News : सांसद खेल महोत्सव का हुआ समापन

सांसद डाॅ. अशोक कुमार यादव खेल महोत्सव के चौथे दिन शनिवार को इसका समापन हुआ.

Madhubani News : मधुबनी. सांसद डाॅ. अशोक कुमार यादव खेल महोत्सव के चौथे दिन शनिवार को इसका समापन हुआ. खेल महोत्सव में विजेता एवं उप विजेता टीम को सांसद डाॅ. अशोक कुमार यादव ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया. महोत्सव में क्रिकेट में मधुबनी टाउन विजेता एवं बेनीपट्टी की टीम उपविजेता रही. क्रिकेट के फाइनल मैच का मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार राधे कृष्णा को मिला. सेमीफाइनल का मैन ऑफ द मैच गौतम कुमार बने. मैन ऑफ़ द सीरीज गौतम कुमार ,बेस्ट बॉलर आयुष कुमार, बेस्ट बैट्समैन राधे कुमार, बेस्ट फील्डर राकेश कुमार गुप्ता रहे. इसी तरह फुटबॉल वर्ग में मधुबनी ने सतलखा की टीम को हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया. फुटबॉल में मैन ऑफ द मैच रौशन कुमार रहे. बेस्ट गोलकीपर मोहम्मद सरफराज, मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट शंकर कुमार बने. इसी तरह टेबल टेनिस में बालक वर्ग में प्रथम मंदीप गुप्ता द्वितीय नीरज कुमार एवं तृतीय कान्हा रहे. इसी तरह बालिका वर्ग में प्रथम मानसी कुमारी, द्वितीय वैष्णवी कुमारी, तृतीय पर्णिका कुमारी रहीं. टेनिस डबल खेल विद्या में मानसी और नीरज की जोड़ी ने मनदीप और पर्णिका की जोड़ी का हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया. इसी तरह कुश्ती में 80 किलो भार वर्ग में विजेता अमन झा, उप विजेता विजेता प्रिंस झा, 70 किलो वर्ग में कृष्णदेव विजेता, सुरेश यादव उप विजेता, 60 किलो वर्ग में विजेता भोला, उप विजेता मुरारी, 40 किलो वर्ग में विजेता रंजन, उप विजेता राकेश, 30 किलो वर्ग में विजेता शिव कुमार, उप विजेता दिलखुश रहे. इसी तरह खो खो खेल में मधुबनी सदर, मधुबनी टाउन को हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया. इस मौके पर मेयर अरुण राय, देवेंद्र प्रसाद यादव, वीरेंद्र मेहता, संजीव कुमार बादल, संजय गुप्ता, आदित्य झा, कुशेश्वर कुशवाहा, सुबोध कुमार, रणधीर ठाकुर सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >