Madhubani News : मां जानकी सेना लगातार मिथिला की उन्नति के लिये प्रयत्नशील

मकर संक्रांति के उत्सव पर मां जानकी मिथिला पुनर्जागरण समिति मां जानकी सेना की ओर से चुरा दही भोज का आयोजन स्थानीय तिरहुत कॉलोनी में आयोजित किया गया.

Madhubani News : मधुबनी. मकर संक्रांति के उत्सव पर मां जानकी मिथिला पुनर्जागरण समिति मां जानकी सेना की ओर से चुरा दही भोज का आयोजन स्थानीय तिरहुत कॉलोनी में आयोजित किया गया. इस अवसर पर मुख्य संरक्षक व बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा ने कहा कि मां जानकी सेना लगातार मिथिला की उन्नति के लिये प्रयत्नशील रहती है. आज के अवसर पर हम सभी संकल्प लें कि नए वर्ष में हम सब मिथिला के सम्मान को बढ़ाने के लिए अपने क्षेत्र में क्रियाशील रहे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो जिम्मेदारी मुझे सोंपी है उसके लिए निरंतर प्रयत्न कर रहा हूं. सभी का स्नेह और साथ रहा तो मिथिला का नाम रौशन होगा. इस अवसर पर भारी संख्या में लोग उपस्थित हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >