Madhubani News : विधायक ने की सदस्यता अभियान की शुरुआत

स्थानीय विधायक सतीश कुमार साह ने प्रखंड के खुटौना बाजार स्थित सत्येंद्र सिंह के आवासीय परिसर में जदयू की सदस्यता अभियान के लिए कैंप लगाया.

खुटौना. स्थानीय विधायक सतीश कुमार साह ने प्रखंड के खुटौना बाजार स्थित सत्येंद्र सिंह के आवासीय परिसर में जदयू की सदस्यता अभियान के लिए कैंप लगाया. कैंप में दर्जनों लोगों को जदयू की सदस्यता ग्रहण कराया. इसका नेतृत्व किसान सह सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह उर्फ बबलू सिंह ने किया. मौके पर पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष देवदत्त साह ने अधिक से अधिक सदस्य बनाने पर जोर दिया. विधायक ने कहा कि सभी पुराने सदस्यों की सदस्यता नवीकरण सुनिश्चित करने व पार्टी की क्रियाशील सदस्य बनाने का निर्देश दिया. वहीं, प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि अभियान चलाकर पार्टी से जोड़कर नयी सदस्यता के लिए पांच रुपये का शुल्क लेकर रसीद भी दी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >