रहिका में निर्माणाधीन सड़क का डायवर्सन टूटा, मिक्सर वाहन गड्ढे में गिरने से चालक की मौत

रहिका-सौराठ मुख्य मार्ग पर सड़क निर्माण के दौरान हुए एक बड़े हादसे में मिक्सर वाहन के पानी से भरे गड्ढे में गिर जाने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद मुआवजे की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने मुख्य मार्ग जाम कर दिया.

Rahika Road Accident: थाना क्षेत्र के पोखरौनी-सौराठ मुख्य मार्ग पर शनिवार की देर रात सड़क निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया. निर्माणाधीन सड़क पर डायवर्सन टूटने से मिक्सर वाहन अनियंत्रित होकर पानी से भरे गड्ढे में जा गिरा. हादसे में वाहन चालक की पानी में दबने से मौके पर ही मौत हो गयी.

घटना रात करीब दो बजे की बतायी जा रही है. देर रात होने के कारण आसपास के लोगों और सड़क निर्माण कंपनी के कर्मियों को तत्काल हादसे की जानकारी नहीं मिल सकी. रविवार की सुबह स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद चालक का शव बाहर निकाला गया.

शव के साथ मुख्य मार्ग किया जाम

मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के शिवगिरी निवासी नरेश गिरी के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गये. लोगों ने शव के साथ रहिका-जयनगर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और मृतक के परिजन को मुआवजा देने की मांग की.

सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. जयनगर की कमला नदी से जल भरकर लौट रहे कांवरियों को भी जाम के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा. कई घंटे तक मुख्य मार्ग पर अफरातफरी की स्थिति बनी रही.

पुलिस के आश्वासन के बाद हटाया गया जाम

सड़क जाम की सूचना पर रहिका थाना पुलिस, नगर थाना पुलिस और डीएसपी अमित कुमार मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों से बातचीत की और सरकार की ओर से मिलने वाले मुआवजे के लिए आवश्यक अनुशंसा करने का भरोसा दिया. इसके बाद लोगों ने जाम समाप्त किया.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इधर, स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए नारेबाजी की और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की.

यह भी पढ़ें: झंझारपुर-फुलपरास में पुलिस की समीक्षा, दो थानों को नोटिस


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh kumar mish

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >