Madhubani News : 11 सूत्री मांगों पूरी कराने के लिए कर्मचारी संघ के सदस्यों ने दिया धरना

बिहार राज्य कर्मचारी महासंघ 11 सूत्री मांगों पूरी कराने के लिए मंगलवार को धरना दिया.

मधुबनी. बिहार राज्य कर्मचारी महासंघ 11 सूत्री मांगों पूरी कराने के लिए मंगलवार को धरना दिया. धरना देने वालों ने मुख्य मांगों को जिलापदधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया. मौके पर हुई सभा की अध्यक्षता जिला मंत्री रमण प्रसाद सिंह ने की. सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने चारों श्रम संहिताएं रद्द करने, पीएफआरडीए अधिनियम रद्द करने, एनपीएस, यूपीएस समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना लागू करने, सभी कर्मचारियों को ईपीएस 95 की परिभाषित लाभ वाली पेंशन प्रणाली में लाने, 8वें केंद्रीय वेतन आयोग का विधिवत गठन करने, हर पांच वर्ष में वेतन संशोधन अनिवार्य करने की मांग की. वक्ताओं ने सभी अनुबंधित कर्मचारियों को नियमित करने, ठेका, आउटसोर्स, दैनिक रोजगार व्यवस्था को बंद करने, सभी रिक्त पद नियमित भर्ती करने, लंबित महंगाई भत्ता देने की मांग की. धरना देने वालों में कुमुद रंजन, योगेंद्र प्रसाद, राजीव रंजन, अरविंद झा, दिलीप सिंह भी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >