फंदे से झूलता मिला नवविवाहिता का शव

भेजा थाना अंतर्गत कोसी दियारा इलाके के करहारा गांव में एक नव विवाहिता का शव संदिग्ध अवस्था में पुलिस ने बरामद किया है.

झंझारपुर/मधेपुर. भेजा थाना अंतर्गत कोसी दियारा इलाके के करहारा गांव में एक नव विवाहिता का शव संदिग्ध अवस्था में पुलिस ने बरामद किया है. बीते मंगलवार को देर शाम विवाहिता का शव घर के अंदर फंदे से झूलते मिला. मृतका की पहचान करहारा गांव के सोनू पासवान की पत्नी कंचन देवी के रूप में हुई है. बीते 18 अप्रैल को शादी हुई थी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार शादी के कुछ दिनों बाद पति मजदूरी के लिए प्रदेश चला गया. विवाहिता ससुराल में अपनी सास और देवर के साथ रहती थी. पारिवारिक कलह से विवाहिता ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. वहीं सूचना पर मायके से पहुंचे परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. फोरेंसिक जांच टीम और टेक्निकल अनुसंधान टीम को बुलाया गया है. पुलिस मृतका के सास को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >