Madhubani News : आस्था के रंग में रंगा बाजार, खरीदारों को उमड़ी भीड़

लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ पर्व के लिए रविवार को खरना की रस्म पूरी की गयी.

मधुबनी. लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ पर्व के लिए रविवार को खरना की रस्म पूरी की गयी. व्रतियों ने परंपरागत नियमों का पालन करते हुए नदी, तालाब और कुआं पर स्नान कर सूर्य देव की आराधना की और खरना का प्रसाद बनाया और ग्रहण किया. इसके साथ ही पूरा क्षेत्र भक्ति और आस्था के रंग में रंग गया. गांव-गांव में छठ गीतों की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो उठा है. शहर से लेकर ग्रामीण में घाटों को सजाने-संवारने में जुटे हैं. अंदर के गांवों में घाटों की तैयारी अंतिम चरण में है. अधिकतर घाट बनकर तैयार हो चुके हैं, समाचार लिखे जाने तक सजावट का काम चल रहा था. इस बीच बाजारों में भी छठ की रौनक देखते ही बन रही है. सूप, दउरा, साठी, गुड़, मिट्टी के लहठी, फल, मिठाई और पूजन सामग्री की खरीदारी को लेकर दिनभर भीड़ रही. जिला मुख्यालय में गेट शाम तक जाम लगा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >