Madhubani News : कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में कई छात्रों का हुआ चयन

एसकेएच ग्रुप की ओर से आयोजित ऑन-कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया.

Madhubani News : लखनौर/झंझारपुर. राजकीय पॉलीटेक्नीक अररिया संग्राम झंझारपुर में मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग शाखाओं के विद्यार्थियों के लिए एसकेएच ग्रुप की ओर से आयोजित ऑन-कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया. यह प्लेसमेंट ड्राइव सुनियोजित एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के तहत विभिन्न चरणों में संपन्न हुई. जिससे विद्यार्थियों के ज्ञान, कौशल और व्यक्तित्व का समग्र मूल्यांकन किया गया. प्लेसमेंट प्रक्रिया के दौरान पंजीकरण, प्री-प्लेसमेंट टॉक, प्रश्न-उत्तर सत्र के साथ-साथ तकनीकी एवं एचआर साक्षात्कार आयोजित किए गए. इस ड्राइव में कुल 102 विद्यार्थियों ने भाग लिया. जिनमें से 70 विद्यार्थियों को साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया. अंतिम चयन परिणाम की घोषणा शीघ्र किए जाने की संभावना है. चयनित विद्यार्थियों को 2.2 लाख से 2.5 लाख प्रति वर्ष तक का सीटीसी प्रस्तावित किया गया है. वहीं चयनित अभ्यर्थियों को दिल्ली एनसीआर, पुणे, गुजरात एवं महाराष्ट्र जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यस्थल उपलब्ध कराए जाएंगे. जिससे उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर कार्यानुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा. इस अवसर पर संस्थान ने एसकेएच ग्रुप की एचआर प्रतिनिधि सुश्री सेजल एवं श्री कृष्ण कुमार के प्रति चयन प्रक्रिया के दौरान उनके व्यावसायिक मार्गदर्शन, सहयोग एवं सकारात्मक दृष्टिकोण के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम के लिए संस्थान के प्राचार्य शंभु कांत झा ने प्लेसमेंट ड्राइव के सफल आयोजन पर संतोष व्यक्त किया. उन्होंने प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ, संकाय सदस्यों, एनएटीएस तथा टी एंड पी सेल के छात्र समन्वयकों के सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की उद्योग-उन्मुख पहलें विद्यार्थियों की रोजगार-क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट पदाधिकारी टीपीओ सुश्री कुमारी शांभवी ने विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी की प्रशंसा की और एसकेएच ग्रुप द्वारा प्रदान किए गए करियर अवसरों के लिए आभार जताया. उन्होंने कहा कि संस्थान भविष्य में भी उद्योग-संस्थान सहयोग को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है. ताकि विद्यार्थियों को बेहतर रोजगार के अवसर मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >