Madhubani News : पुनि मनोज कुमार ने संभाला नगर थानाध्यक्ष का पद

नगर थाना में मंगलवार की शाम नये थानाध्यक्ष के रूप में पुनि मनोज कुमार ने पदभार ग्रहण किया .

मधुबनी.

नगर थाना में मंगलवार की शाम नये थानाध्यक्ष के रूप में पुनि मनोज कुमार ने पदभार ग्रहण किया .पदभार ग्रहण करने के उन्होंने थाना क्षेत्र की विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने एवं अपराध नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही . उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में शांति-व्यवस्था कायम रखना, आम जनता की समस्याओं का त्वरित निपटारा करना तथा अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी होगी .उन्होंने कहा कि जनता से समन्वय स्थापित कर अपराधमुक्त वातावरण बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे .मालूम हो कि इससे पहले वे साइबर थाना में अपर थानाध्यक्ष के पद पर थे . वहीं निवर्तमान थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार का स्थानांतरण प्रभारी विधि व्यवस्था कोषांग पुलिस कार्यालय में हुआ है .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >