Madhubani News : सरस्वती पूजनोत्सव के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य

शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में सरस्वती पूजनोत्सव के लिए थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई.

Madhubani News : मधवापुर. शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में सरस्वती पूजनोत्सव के लिए थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. बीडीओ मनोज कुमार मुर्मू व थानाध्यक्ष हर्षराज की मौजूदगी में आयोजित बैठक में शांतिपूर्वक सरस्वती पूजन आयोजन का निर्णय सदस्यों ने लिया. अधिकारियों ने कहा कि सामाजिक सद्भाव के साथ पूजा का आयोजन करना है. पूजा के दौरान डीजे साउंड की अनुमति नही होगी. वहीं निर्धारित समय व रूट के अनुसार मूर्ति विसर्जन की अनुमति होगी. अधिकारियों ने बताया कि सरस्वती पूजा के लिए लाइसेंस लेना होगा. जिसमें वर्णित नियमों का पालन करना अनिवार्य है. जिसका उल्लंघन करने पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. पूजा के दौरान असामाजिक तत्वों के द्वारा किसी तरह की गड़बड़ी करने या ऐसी आशंका होने पर इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को देने की अपील थानाध्यक्ष हर्षराज ने की. मौके पर अपर थानाध्यक्ष निशु कुमारी, एसआई अरविंद पासवान, मो. चांद रशीद, रुपा कुमारी, राजेश कुमार, एएसआई आमोद कुमार सिंह, मुखिया विजय कुमार साह, राजेश कुमार, पूर्व मुखिया अमरेंद्र कुमार राय, सरपंच बलराम कुमार झा, मधवापुर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष चेतन कुमार रश्मि, शिव कुमार प्रसाद, मो.अतिबुल रहमान, नरेंद्र ठाकुर सहित सरस्वती पूजा समिति के कई सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >