Madhubani News: पर्यटन विभाग के उपक्रम मिथिला हाट में महान लोकपर्व मधुश्रावणी के अवसर पर आयोजित डाली सज्जा प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंधराठाढ़ी की नवविवाहिता बबली झा ने सर्वश्रेष्ठ डाली सजाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया.
प्रतिदिन चुनी जा रही हैं सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी
आयोजन समिति की अंबे मिश्रा, कल्याणी झा, आशा झा, विनीता गिरी, नंदिनी सिंह और सीमा देवी ने बताया कि प्रतियोगिता 14 अगस्त तक लगातार 12 दिनों तक चलेगी. प्रतियोगिता में प्रतिदिन सर्वश्रेष्ठ डाली सजाने वाली नवविवाहिताओं को प्रशस्ति पत्र और आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया जा रहा है.
पहले दिन नेहा ठाकुर बनी थीं विजेता
समिति ने बताया कि प्रतियोगिता के उद्घाटन दिवस सोमवार को अररिया संग्राम निवासी नेहा ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ डाली सजाने के लिए प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया था. वहीं अंजली कुमारी उपविजेता रहीं.
मधुश्रावणी परंपरा को बढ़ावा देने का प्रयास
आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता का उद्देश्य मधुश्रावणी पर्व की पारंपरिक संस्कृति और मिथिला की लोक परंपराओं को संरक्षित और प्रोत्साहित करना है. इस आयोजन में बड़ी संख्या में नवविवाहिताएं उत्साहपूर्वक भाग ले रही हैं.
