मधवापुर में खेत से युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

मधवापुर के बिहारी गांव में सड़क किनारे खेत से 46 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है, जिससे लोगों में आक्रोश है.

Madhubani News: मधवापुर थाना क्षेत्र के बिहारी गांव में सड़क किनारे स्थित एक खेत से 46 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया.

ग्रामीणों ने खेत में देखा शव

जानकारी के अनुसार, बिहारी एसएसबी कैंप मार्ग के किनारे स्थित एक खेत में ग्रामीणों ने एक युवक का शव देखा. इसकी सूचना गांव के अन्य लोगों को दी गई, जिसके बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई.

मृतक की पहचान बिहारी गांव के गोपालपट्टी निवासी रंजीत मुखिया के 46 वर्षीय पुत्र प्रबोध मुखिया के रूप में हुई है.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष शनि कुमार मौसम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

यह भी पढ़ें: झंझारपुर में 10वीं की छात्रा के कथित अपहरण मामले में छह नामजद पर केस दर्ज

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

थानाध्यक्ष शनि कुमार मौसम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Manoj Kumar

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >