राजनगर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एसएसबी कैंप में हुआ योगाभ्यास, लोगों को किया गया जागरूक

Madhubani Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को राजनगर में एसएसबी 18वीं वाहिनी परिसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और अरविंद पैलेस सहित विभिन्न स्थानों पर विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किए गए. कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मियों, विद्यार्थियों और आम लोगों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया. यह भी पढ़ें: डेंगू और चिकनगुनिया […]

Madhubani Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को राजनगर में एसएसबी 18वीं वाहिनी परिसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और अरविंद पैलेस सहित विभिन्न स्थानों पर विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किए गए. कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मियों, विद्यार्थियों और आम लोगों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया.

यह भी पढ़ें: डेंगू और चिकनगुनिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जागरूकता अभियान तेज

एसएसबी कैंप में विधायक ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

एसएसबी 18वीं वाहिनी राजनगर परिसर में आयोजित योग कार्यक्रम का शुभारंभ कमांडिंग ऑफिसर कोजा राम लोमरोड़ ने मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक सुजीत पासवान का पुष्पगुच्छ एवं खादा देकर स्वागत कर किया. इसके बाद वाहिनी के योग प्रशिक्षक ने अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों, जवानों, संदीक्षा सदस्यों, आम नागरिकों तथा मिथिला एवं राजनगर फिजिकल एकेडमी के छात्र-छात्राओं को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया.

योग के लाभों की दी गई जानकारी

कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षक ने योग के महत्व और लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. कमांडिंग ऑफिसर कोजा राम लोमरोड़ ने सभी प्रतिभागियों को योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि नियमित योग से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है.

यह भी पढ़ें: पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी, जानिए स्टेटस चेक करने से लेकर रजिस्ट्रेशन तक की पूरी प्रक्रिया

विधायक ने बताया योग का महत्व

मुख्य अतिथि विधायक सुजीत पासवान ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन, आत्मविश्वास और एकाग्रता को बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है. उन्होंने लोगों से नियमित योग अपनाने की अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है. विधायक ने कार्यक्रम की भव्यता के लिए सशस्त्र सीमा बल के प्रयासों की सराहना भी की.

स्वास्थ्य केंद्र में भी हुआ योगाभ्यास

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. निरंजन कुमार जायसवाल के नेतृत्व में चिकित्सकों, जीएनएम, एएनएम, बीसीएम और ममता कार्यकर्ताओं ने सामूहिक योगाभ्यास किया. इस अवसर पर डॉ. जायसवाल ने योग के स्वास्थ्य लाभों की जानकारी देते हुए लोगों को दैनिक जीवन में योग अपनाने के लिए प्रेरित किया.

विभिन्न संस्थानों में दिखा उत्साह

अरविंद पैलेस राजनगर में भी योग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां लोगों ने योगाभ्यास कर इसके लाभों की जानकारी प्राप्त की. एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि वाहिनी मुख्यालय के साथ-साथ सभी सीमा चौकियों पर भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए.

यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नगर भवन में योग शिविर आयोजित, विधायक माधव आनंद हुए शामिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >