अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नगर भवन में योग शिविर आयोजित, विधायक माधव आनंद हुए शामिल

Madhubani Yoga Day Program: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मधुबनी नगर भवन में आयोजित विशेष योग शिविर में विधायक माधव आनंद और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताया. कार्यक्रम में सामूहिक योगाभ्यास, सेल्फी अभियान और हस्ताक्षर अभियान भी आयोजित किया गया. जानिए खबर विस्तार से…

मधुबनी से नागेंद्र नाथ झा की रिपोर्ट

Madhubani Yoga Day Program: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मधुबनी नगर भवन में जिला प्रशासन के तत्वावधान में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक माधव आनंद, अपर समाहर्ता मुकेश रंजन, उप निदेशक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी परिमल कुमार तथा अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

यह भी पढ़ें: पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी, जानिए स्टेटस चेक करने से लेकर रजिस्ट्रेशन तक की पूरी प्रक्रिया

स्वागत गीत और योग गीत से हुआ कार्यक्रम का आगाज

कार्यक्रम की शुरुआत कला जत्था की टीम द्वारा स्वागत गान और योग गीत की प्रस्तुति से हुई. कलाकारों ने योग के महत्व को सांस्कृतिक माध्यम से लोगों तक पहुंचाया. इसके बाद प्रशिक्षित योग गुरुओं के निर्देशन में सामूहिक योगाभ्यास कराया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

योग को बताया स्वस्थ जीवन का आधार

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक माधव आनंद ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है, जो आज पूरे विश्व में मानव कल्याण का माध्यम बन चुकी है. उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि मानसिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक संतुलन स्थापित करने की वैज्ञानिक पद्धति है. वर्तमान समय में बढ़ते तनाव और भागदौड़ भरे जीवन के बीच योग सबसे प्रभावी साधन बनकर उभरा है.

डीएम ने जिलेवासियों को दिया संदेश

जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करता है. उन्होंने जिलेवासियों से प्रतिदिन योग करने और अपने परिवार व समाज को भी योग के प्रति प्रेरित करने की अपील की. उन्होंने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही विकसित समाज और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला होते हैं.

यह भी पढ़ें: डेंगू और चिकनगुनिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जागरूकता अभियान तेज

सेल्फी और हस्ताक्षर अभियान बना आकर्षण का केंद्र

योग दिवस कार्यक्रम के दौरान सेल्फी अभियान और हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया. इसके माध्यम से योग के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया. उपस्थित लोगों ने योग को नियमित जीवनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया.

बड़ी संख्या में अधिकारी और नागरिक रहे मौजूद

मधुबनी नगर भवन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में योगाभ्यास करते विधायक, अधिकारी और नागरिक

कार्यक्रम में उप निदेशक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी परिमल कुमार, सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नितेश कुमार पाठक, जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रेमलता, डीपीओ नमामि गंगे आनंद अंकित सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधि, स्थानीय कलाकार और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे. अंत में अपर समाहर्ता मुकेश रंजन ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

यह भी पढ़ें: जब मुजफ्फरपुर में हुए बम हमले ने उड़ा दी थी अंग्रेजों की नींद, इतिहास में अमर हुआ शहर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >