मधुबनी से नागेंद्र नाथ झा की रिपोेर्ट
Madhubani Public Grievance Meeting: जिला अतिथि गृह में मधुबनी विधानसभा क्षेत्र सहित जिले के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों से विधायक माधव आनंद ने मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने नागरिकों की व्यक्तिगत और सार्वजनिक समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके समाधान का भरोसा दिया.
लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना
जनसुनवाई कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग अपनी विभिन्न समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर पहुंचे. विधायक माधव आनंद ने सभी की बातें ध्यानपूर्वक सुनीं और संबंधित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया.
लोकतंत्र में जनता सर्वोच्च : माधव आनंद
माधव आनंद ने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोच्च है और जनप्रतिनिधि का सबसे बड़ा दायित्व जनता के सुख-दुःख में सहभागी बनकर उनकी अपेक्षाओं को पूरा करना है. उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद ही उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है.
समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों से संवाद
विधायक ने बताया कि प्राप्त आवेदनों और जनसमस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक संवाद और पहल की जा रही है. जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव है, उनकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जबकि अन्य मामलों के समाधान के लिए भी निरंतर प्रयास जारी हैं.
यह भी पढ़ें: डेंगू और चिकनगुनिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जागरूकता अभियान तेज
जनसेवा को बताया अपना संकल्प
माधव आनंद ने कहा कि उनके लिए राजनीति केवल सार्वजनिक जीवन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की सेवा का संकल्प है. उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है और वे पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता तथा समर्पण के साथ जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ते रहेंगे.
विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर प्रयास
उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, जनकल्याण और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव उपलब्ध हैं. जनता के विश्वास पर खरा उतरना ही उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए वे हरसंभव प्रयास करते रहेंगे.
यह भी पढ़ें: पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी, जानिए स्टेटस चेक करने से लेकर रजिस्ट्रेशन तक की पूरी प्रक्रिया
