मधुबनी: धूं-धूं कर जलने लगी ट्रेन की बोगी, चार साल पुराना हादसा आया याद

Madhubani News: स्टेशन के प्लेटफॉर्म तीन पर कई दिनों से खड़ी ट्रेन की बोगी में सुबह 3 बजे अचानक आग लग गई. कोई हताहत नहीं हुआ. आरपीएफ और जीआरपी जांच में जुटी है. 4 साल पहले भी यहां ऐसी ही घटना हुई थी.

मधुबनी से अनिल कुमार झा की रिपोर्ट

Madhubani News: बिहार के मधुबनी रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर पिछले कई दिनों से खड़ी एक ट्रेन की बोगी में सुबह करीब 3 बजे अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते कोच से आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार उठने लगा, जिससे स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई.

समय रहते पाया गया काबू, टला बड़ा हादसा

राहत की बात यह रही कि घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई. काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया. इस हादसे में किसी के हताहत होने या जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है. फिलहाल आरपीएफ (RPF) और जीआरपी (GRP) की टीमें संयुक्त रूप से मामले की जांच में जुट गई हैं और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

4 साल बाद भी पुरानी जांच का नतीजा ‘सिफर’

इस घटना ने स्थानीय लोगों और यात्रियों को झकझोर कर रख दिया है, क्योंकि ठीक 4 साल पहले भी इसी स्टेशन पर ऐसी ही लापरवाही सामने आई थी. तब भी कई दिनों से खड़ी एक ट्रेन की बोगी में इसी तरह रहस्यमयी तरीके से आग लग गई थी. स्थानीय लोगों का कहना है कि उस पुरानी घटना की जांच का फलसफा आज तक सामने नहीं आ सका, और अब एक बार फिर वैसी ही वारदात दोहराई गई है. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >