लगातार बारिश से कमला तटबंध में रेन कट, सड़क के अंदर बना गड्ढा; कभी भी धंस सकता है रास्ता

Madhubani News: मधुबनी के बाबूबरही में पिपराघाट स्थित कमला पूर्वी तटबंध पर लगातार बारिश से रेन कट हो गया है. आमोला ढलान के पास सड़क के अंदर गड्ढा बनने से आवागमन जोखिमभरा हो गया है. ग्रामीणों ने तत्काल मरम्मत की मांग की है.

Madhubani News: लगातार हो रही बारिश के बीच मधुबनी जिले के बाबूबरही प्रखंड स्थित पिपराघाट के कमला पूर्वी तटबंध पर खतरे की स्थिति बन गई है. आमोला ढलान के निकट तटबंध पर रेन कट होने से सड़क के अंदर गड्ढा बन गया है. इससे इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों और वाहन चालकों की चिंता बढ़ गई है.

यह भी पढ़ें: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग

बारिश के पानी से सड़क के नीचे धंस गई मिट्टी

स्थानीय लोगों के अनुसार लगातार बारिश के कारण पानी का तेज बहाव हुआ, जिससे तटबंध की मिट्टी कट गई. सड़क के नीचे का हिस्सा खोखला हो गया है. ऊपर से सड़क सामान्य दिख रही है, लेकिन अंदर गड्ढा बनने से किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है.

भारी वाहनों के गुजरने से बढ़ सकता है खतरा

वाहन चालकों का कहना है कि रेन कट वाले हिस्से से भारी वाहनों का आवागमन जारी है. यदि इसी तरह दबाव पड़ता रहा तो सड़क अचानक धंस सकती है. ऐसे में दुर्घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता.

यह भी पढ़ें: आलू की खेती से लाखों कमाना चाहते हैं? कृषि वैज्ञानिक ने बताए बंपर मुनाफे के आसान तरीके

ग्रामीणों ने की तत्काल मरम्मत की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि स्थिति गंभीर होने से पहले तटबंध की मरम्मत कराई जाए. साथ ही खतरे वाले स्थान पर चेतावनी बोर्ड और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाए, ताकि लोग सतर्क रह सकें.

बरसात में बढ़ी निगरानी की जरूरत

ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में तटबंध पर लगातार निगरानी और समय पर मरम्मत जरूरी है. यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो सड़क धंसने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो सकता है और बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी.

यह भी पढ़ें: हर साल क्यों डूब जाता है मुजफ्फरपुर? नेपाल से लेकर बूढ़ी गंडक तक जानिए बाढ़ की पूरी कहानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Avnish kumar karn

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >