Madhubani: रोजगार कैंप में 50 असेंबली लाइन ऑपरेटर की होगी भर्ती, 19 हजार तक वेतन

मधुबनी में 27 और 29 अगस्त को जिला परिषद परिसर में एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन कैंप का आयोजन किया जा रहा है. इसमें हरियाणा के लिए 50 असेंबली लाइन ऑपरेटर पदों पर भर्ती होगी, जिसमें 19 हजार रुपये तक वेतन मिलेगा.

Madhubani Job Camp: युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में जिला नियोजनालय द्वारा एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन कैंप का आयोजन किया जाएगा. कैंप 27 और 29 अगस्त को सुबह 10:30 बजे से जिला परिषद परिसर, मधुबनी में आयोजित होगा.

50 पदों पर हरियाणा के लिए होगी बहाली

कैंप में डीएसईटीएस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा कुशल असेंबली लाइन ऑपरेटर के कुल 50 पदों पर हरियाणा के लिए साक्षात्कार के माध्यम से बहाली की जाएगी.

इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं, आईटीआई और डिप्लोमा के सभी ट्रेड के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच निर्धारित की गयी है.

चयनित अभ्यर्थियों को 15 हजार से 19 हजार रुपये तक वेतन के अलावा ईएसआईसी, पीएफ एवं ग्रेच्युटी की सुविधा दी जाएगी.

एनसीएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

जिला नियोजन पदाधिकारी निशांत रंजन ने बताया कि सभी इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए एनसीएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है. NCS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें

साक्षात्कार के समय अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति, बायोडाटा, दो पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड के साथ उपस्थित होना होगा.

यह भी पढ़ें

Madhubani News: भाजपा की बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadesh kumar das

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >